फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: मदर डेयरी, अमूल जैसे ब्रांडेड दूध में भी मिलावट

Sat, 05 May 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में मदर डेयरी और अमूल समेत ब्रांडेड-नॉन ब्रांडेड दूध में मिलावट हो रही है। इसका खुलासा दिल्ली सरकार के खाद्य अपमिश्रण विभाग की जांच में हुआ है। 
विज्ञापन


यह मिलावट भले ही सीधे तौर पर स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह नहीं हो लेकिन दूध में पोषक तत्वों की कमी पाई गई है। दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि जिन मामलों में मिलावट पाई गई है, उन पर 50 हजार से पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। 

खाद्य अपमिश्रण विभाग ने 13 से 28 अप्रैल के बीच दूध और घी के करीब 177 सैंपल लिए थे। इनमें ब्रांडेड व नॉन ब्रांडेड दूध-घी शामिल थे। 165 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 21 में मिलावट पाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

amul
हालांकि कोई सैंपल असुरक्षित श्रेणी में नहीं है। सभी सब-स्टैंडर्ड हैं। इसका मतलब है कि दूध में तय मानकों के आधार पर पोषक तत्वों की कमी पाई गई है। इससे साफ है कि दूध में पानी या पाउडर मिलाया गया है। 

जैन ने बताया कि पैकेजिंग और खुले में बिकने वाले दूध की जांच की गई। घी का सिर्फ एक नॉन ब्रांडेड सैंपल असुरक्षित पाया गया। 18 नए इंस्पेक्टरों की भर्ती के बाद नियमित तौर पर अभियान चलाया जाएगा। किसी भी हालत में मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें