फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने कहा, 'जब तक मर न जाउं दरवाजा मत खोलना'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पति के देर से घर पहुंचने से नाराज महिला ने पांच वर्षीय बेटे के सामने फांसी लगा ली। घटना के समय पति वहां मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


खुदकुशी करने से पहले महिला ने बेटे से कहा था कि जब वह मर जाए उसके बाद ही घर का दरवाजा खोलना। इससे पहले किसी को कुछ नहीं बताना। हालांकि घटनास्थल से सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चुन्नी का फंदा बनाकर लटकी पंखे से

पुलिस के अनुसार रोमा (25) आरकेपुरम के सेक्टर-8 में निवेदिता कुंज में रहने वाले एक आर्मी अफसर के घर में काम करती थी और वहां बने सर्वेंट क्वाटर में पति सोनू और पांच व डेढ़ वर्षीय दो बेटों के साथ रहती थी।

सोनू दक्षिण दिल्ली स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। बताया गया कि वह पेट्रोल पंप से शुक्रवार रात करीब 11:00 घर लौटा। देरी से घर पहुंचने पर उसका रोमा से झगड़ा हो गया।

रोमा ने जब घर का दरवाजा नहीं खोला तो सोनू वापस पेट्रोल पंप पर चला गया। इसके बाद रोमा ने चुन्नी से पंखे में फंदा डालकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

मां के पैर से ‌ल‌िपटकर रोता रहा मासूम

बताया गया है कि इस दौरान उसका पांच वर्षीय बेटा जाग रहा था। खुदकुशी करने से पहले महिला ने बेटे से कहा कि वह फांसी लगा रही है और जब तक वह मर न जाए, तब तक घर का दरवाजा नहीं खोले।

रोमा के फांसी लगाने के बाद बेटा मां के पैरों से लिपटकर रोता रहा। रात करीब 12:00 बजे जब सोनू घर लौटा तो बच्चे ने दरवाजा खोला। रोमा को फंदे पर लटका देख सोनू ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस महिला को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि रोमा मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें