पुलिस अधिकारियों का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के वक्त का खुलासा हो जाएगा। उसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे से यह पता लगा पाएगी कि उस वक्त पूजा के घर में कौन-कौन आया था। जिस मकान में घटना हुई है उसके आसपास करीब नौ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जो पुलिस के लिए अहम हैं। पुलिस ने कैमरों के तीन चार दिन के फुटेज को कब्जे में कर रही है। हालांकि शुरुआती दिनों के फुटेज में पूजा के परिवार वाले और परिवार के कुछ जानकार को घर में आते हुए देखा गया है। इस संबंध में पुलिस पड़ताल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या का वक्त का खुलासा होने पर उनके लिए आरोपी तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
चार दिन पहले आई थी पूजा की मां
पूछताछ में पता चला कि पूजा के मायके वाले भी उसके घर के पास ही रहते हैं। चार दिन पहले पूजा की मां उसके घर आई थी। कुछ घंटे बातचीत करने के बाद वह शाम को चली गई थी।
पहचान छुपाने के लिए बेटे की हत्या करने का शक
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी विवाद की वजह से हमलावर ने पूजा की हत्या कर दी होगी। लेकिन आशंका है कि पहचान छुपाने के लिए आरोपी ने पूजा के बेटे की भी हत्या की है। क्योंकि मां-बेटे के शव अलग अलग कमरे में मिले हैं और ऐसा लगता है कि बेटे की हत्या सुप्तावस्था में की गई है। घर में आरोपी की फ्रेंडली इंट्री हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी दरवाजा पर ताला लगाकर फरार हो गया।
पड़ोसी घटना से हैं हतप्रभ
पूजा के पड़ोस में रहने वाले भी हतप्रभ हैं और उन्हें घटना पर विश्वास नहीं हो पा रहा है। पड़ोसियों का कहना है कि दो लोगों की हत्या कर दी गई लेकिन उन लोगों ने एक चीख भी नहीं सुनी। पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि देर रात वारदात को अंजाम दिया गया है।