फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में बनेंगे 24 नए ऑपरेशन थियेटर

Tue, 04 Feb 2014 12:14 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को एम्स में सर्जिकल और मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक का शिलान्यास किया। दोनों ब्लॉक में जल्द ही 600 नए बिस्तर जुड़ेंगे।
विज्ञापन


इसके निर्माण के बाद अस्पताल में बिस्तर की संख्या 2500 से अधिक हो जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में कुछ अन्य ब्लॉक और धर्मशाला का भी शिलान्यास होगा।

400 बिस्तरों वाले मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक के निर्माण पर 200 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। 45000 वर्गमीटर की इस नौ मंजिला इमारत में 12 ऑपरेशन थियेटर के अलावा, इंटेसिव केयर यूनिट, डे केयर फैसिलिटी, सेमिनार हॉल सहित कई अन्य तरह की सुविधाएं होगी।
विज्ञापन


इमारत के निर्माण कार्य को दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 200 बिस्तरों वाले सर्जिकल ब्लॉक के निर्माण पर 55 करोड़ खर्च आने का अनुमान है। 17000 वर्गमीटर के नौ मंजिला इमारत में 12 ऑपरेशन थियेटर, एक नेशनल इंडोस्कॉपी सेंटर, हाई डिपेंडेसी यूनिट और बिल्डिंग में अंग प्रत्यारोपण की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

अप्रैल, 2015 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसी माह देश के छह एम्स का पूरी तरह से उद्घाटन किया जाएगा। दरअसल, इनमें अभी तक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और पीजी की पढ़ाई के अलावा ओपीडी सेवा ही चल रही थी।

अब सभी में सुपर स्पेशएलिटी सेवाएं शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में 30 वर्ष से अधिक उम्र और सभी उम्र की गर्भवती महिलाओं का मुधमेह जांच करने की योजना है। इस दौरान कार्यक्रम में एम्स निदेशक डॉक्टर एमसी मिश्रा, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. प्रोफेसर जगदीश प्रसाद, अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव सीके मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें