फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर दिल्ली में ऐसे पकड़ा गया, मांगता था ऐसे रंगदारी

Wed, 20 Sep 2017 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर तनवीर आलम को गिरफ्तार किया है। ये दिल्ली में पिछले दो महीने से छिपा हुआ था और पटना, बिहार के व्यापारियों से रंगदारी मांगने में लगा हुआ था। आरोपी बिहार के पिंकू चौधरी गिरोह का सदस्य है। तनवीर आलम के खिलाफ पटना में हत्या, हत्या का प्रयास, एक्सर्टोशन, डकैती, रॉबरी व आर्म्स एक्ट आदि के दस गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर अत्तर सिंह को सूचना मिली थी कि बिहार का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर तनवीर आलम दिल्ली/एनसीआर में छिपकर रह रहा है और पटना के व्यापारियों से रंगदारी मांगने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

घेराबंदी कर तनवीर को क‌िया गिरफ्तार

demo pic
ये दिल्ली के सदर बाजार, मयूर विहार व ग्रेटर नोएडा में जल्दी-जल्दी अपनी छिपने की जगह बदल रहा है। इस पुलिस टीम को 19 सितंबर को सटीक सूचना मिली थी कि तनवीर साथी से मिलने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आएगा। इंस्पेक्टर अत्तर सिंह की टीम ने यहां घेराबंदी कर आरोपी तनवीर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि वह पिंकू चौधरी गिरोह का सदस्य है और इस गिरोह की अजय वर्मा गिरोह से रंजीश चल रही है। शहर में अपनी धाक जमाने केलिए दोनों गिरोह गैंगवार में एक-दूसरे गिरोह के कई सदस्यों की हत्या कर चुके हैं। तनवीर आलम ने अपने साथियों के साथ 29 जून को विरोधी गिरोह के सदस्य रवि सिंह उर्फ राहुल मोड की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी। इसमें तनवीर के साथी सेहजाद को गोली लगी थी।

इसके बाद तनवीर(30) दिल्ली के मयूर बिहार इलाकेमें आ गया और अशोक चौधरी नाम से रहने लगा। 13 सितंबर को उसने पटना केएक व्यवसायी से 50 लाख रुपये की रंगदारी ले ली थी। अजय  वर्मा गिरोह ने पिंकू चौधरी की हत्या कर दी थी। गिरोह सरगना की हत्या का बदला लेने केलिए तनवीर ने अन्य साथियों के साथ रासिद, गुड्डू और रवि सिंह की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें