कैमरों से किए गए चालान
ओवर स्पीड 13,63,403
अवैध पार्किंग 2,80,685
स्टॉप लाइन वॉयलेशन 2,24,944
लालबत्ती जंप 2,10,918
बिना हेलमेट 1,18,224
तेज रफ्तार वाहन कैमरों में कैद
सबसे ज्यादा तेज रफ्तार चलने वाले वाहन कैमरों में कैद हुए हैं। कैमरों से 13,63,403 वाहनों के चालाल काटे गए हैं। कैमरों से होने वाले चालानों में दूसरे नंबर पर अवैध पार्क होने वाले वाहनों के हैं। अवैध पार्किंग के कुल 2,80,685 चालान किए गए हैं।
वाहनों को गलत तरीके से पार्क करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान काटे जाते हैं। लोगों को अवैध पार्किंग से रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों को इस बात के लिए भी जागरूक किया जा रहा है कि वह अधिकृत पार्किंग का इस्तेमाल करें। -अजय चौधरी, विशेष पुलिस आयुक्त, दिल्ली यातायात पुलिस