कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दिल्ली में बीते 47 दिनों में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 1840 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इसके बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,67,604 हो गई है। जबकि 13,208 सक्रिय केस हैं। वहीं अब तक 1,50,027 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। दिल्ली में अब तक 4,369 लोगों की मौत हो गई है।