फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बरसात के बाद बढ़े मच्छर, इंसानों के साथ पशु भी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:- पशु को मच्छरों से बचाने के लिए धुंआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव के कारण ऐंचवाड़ी, गोकलपुर, नीमखेड़ा, बेडड, रानोता और तेड़ समेत कई गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों को मच्छरों से बचाने के लिए ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है।

ग्रामीण जिहाज, सकूर खान, मुफीद खान, हसन मोहम्मद, अब्दुल हमीद, अब्दुल गफूर, कुलदीप शर्मा और इकबाल खान ने बताया कि घरों के आसपास और खाली स्थानों पर बारिश का पानी जमा है। लंबे समय से निकासी नहीं होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मच्छरों से पशु भी परेशान हैं। उन्हें बचाने के लिए रात में धुआं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मच्छरजनित बीमारियों का खतरा जताते हुए स्वास्थ्य विभाग और पंचायत से फॉगिंग, दवा का छिड़काव तथा जलभराव वाले स्थानों की सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते रोकथाम के उपाय नहीं किए गए तो समस्या गंभीर हो सकती है।
-
हमारे पास अब तक मच्छरों के प्रकोप को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर क्षेत्र में फॉगिंग कराई जाएगी। -डॉ. विमलेश तिवारी,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें