फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों में फिर मिले मच्छर के लार्वा

Wed, 30 Aug 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
शहरवासियों को मलेरिया व डेंगू से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी लर्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। इसी कड़ी में विभाग की ओर से बुधवार को सुभाष कॉलोनी, राहुल कॉलोनी, पांच नंबर, सेक्टर-28, सेक्टर-30 में अभियान चलाया गया। इसमें सुभाष कॉलोनी के दो और राहुल कॉलोनी के तीन घरों में लार्वा मिले।  
विज्ञापन


एंटी लार्वा एक्टिविटी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन क्षेत्रों के घरों में जाकर कूलर, पौधों के गमले, पानी की टंकी को जांचा। जहां टीम को पांच जगह लार्वा मिले। टीम ने कूलर में पनप रहे लार्वा को नष्ट कर दिया और गंदे पानी को बदलवा दिया। वहीं टंकी के पानी में दवाई डाली। जिन घरों में लार्वा मिला है उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया है कि यदि फिर से निरीक्षण में लार्वा मिला तो 200 रुपये का चालान काटा जाएगा।

 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलोनियों में बताया कि यह मौसम बीमारियों के अनुकूल होता है। इस मौसम में डेंगू, स्वाइन फ्लू, वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, डेंगू, मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है, ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है। बताते चलें कि पहले भी कई जगह एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा चुकी है।
विज्ञापन


 अब तक जिले में 850 जगह लार्वा मिल चुके हैं। जिन्हें नोटिस देकर छोड़ा जा चुका है। वहीं अब तक मलेरिया से पीड़ित 84 मरीजों व डेंगू के चार मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।  
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी 
कूलर चलाते समय पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और यदि कूलर में पानी डालकर चला रहे हैं, तो सप्ताह में एक बार पानी बदलना  
चाहिए और दो बार सरसों का तेल, डीजल, मिट्टी का तेल या डीजल डालें, ताकि बीमारी वाले कीटाणु न पनप सकें। इसके अलावा  
कॉलोनी की नालियों और गलियों में ठहरे पानी की जांच की गई। टीम को और कहीं लार्वा नहीं मिले

जिला मलेरिया विभाग की ओर से रोज एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। जहां पर भी लार्वा मिला है, उसे नष्ट किया जा चुका है। वहीं  
लोगों को भी इसको लेकर जागरूक होने की जरूरत है। अगर दोबारा निरीक्षण में लार्वा मिलता है, तो 200 रुपये का चालान किया जाएगा। 
डॉ. रामभगत, जिला मलेरिया अधिकारी  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें