फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बॉर्डर सील पर 7.5 लाख लोगों ने मुख्यमंत्री को दिए सुझाव, केजरीवाल आज लेंगे फैसला 

Sat, 06 Jun 2020 12:09 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली सरकार शनिवार को यह निर्णय लेगी कि राजधानी का बॉडर खोला जाए या नहीं। इसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से सुझाव मांगा था। तकरीबन 7.5 लाख से अधिक लोगों ने सुझाव भेजे है। व्हाट्सएप पर सबसे अधिक 7 लाख लोगों ने अपनी राय दी है। मैसेज के साथ ही 53 हजार लोगों के सुझाव को रिकॉर्ड किया गया है। ईमेल पर पांच हजार लोगों ने सुझाव दिए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के लाखों लोगों ने अपने सुझाव व्हाट्सएप नंबर 8800007722, ईमेल- delhicm.suggestions@gmail.com के साथ हेल्पलाइन नंबर 1031 पर कॉल करके रिकॉर्ड कराए हैं। सुझावों के आधार पर दिल्ली सरकार रिपोर्ट तैयार कर रही है।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि बॉर्डर खोल दिया गया तो देशभर से लोग इलाज कराने के लिए दिल्ली आएंगे और अस्पतालों के पूरे बेड कुछ दिन में ही भर जाएंगे। मुख्यमंत्री ने दिल्ली निवासियों से पूछा था कि ऐसे में क्या बॉर्डर खोलने चाहिए या नहीं? उन्होंने कहा था कि दिल्ली सबकी है और देश की राजधानी है। दिल्ली किसी को इलाज कराने से मना नहीं कर सकती है। फिर भी इस पर दिल्ली के निवासियों का हमें सुझाव और मार्गदर्शन चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें