फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPU: यूजी, पीजी और पीएचडी में दाखिले के लिए अब तक एक लाख से अधिक पंजीकरण, 27 अप्रैल से होगी प्रवेश परीक्षा

Tue, 09 Apr 2024 02:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आईपीयू की लगभग 40 हजार सीटों के लिए सोमवार तक 1,09, 501 पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि बीते साल की आवेदन की प्रक्रिया के दौरान करीब एक लाख दस हजार आवेदन किए गए थे।
विज्ञापन
आईपीयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में यूजी-पीजी व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन का रिकॉर्ड बन सकता है। आईपीयू की लगभग 40 हजार सीटों के लिए सोमवार तक 1,09, 501 पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि बीते साल की आवेदन की प्रक्रिया के दौरान करीब एक लाख दस हजार आवेदन किए गए थे। वहीं प्रशासन ने दाखिले के लिए सीईटी (कॉमन एंट्रेस टेस्ट) प्रवेश परीक्षा के लिए संभावित शेड्यूल तय किया है। शेड्यूल के अनुसार 27 अप्रैल से प्रवेश परीक्षाएं शुरू होंगी। वहीं प्रशासन ने छात्रों की मांग पर आवेदन करने की तिथि को 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


आईपीयू के विभिन्न कोर्सेज के लिए एक फरवरी से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के तहत सोमवार (8 अप्रैल) दोपहर बारह बजे तक 109501 पंजीकरण हो चुके थे। इसमें से 82256 ने आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया था। अब तक की प्रक्रिया के तहत सर्वाधिक पंजीकरण 18541 एमबीबीएस के लिए, 15573 बीबीए एंड एलॉयड प्रोग्राम के लिए और बीटेक के लिए 14252 पंजीकरण हो चुके हैं। चूंकि आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है ऐसे में आवेदन का आंकड़ा और बढ़ जाने की उम्मीद है। अब आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 27 अप्रैल से सीईटी प्रवेश परीक्षा शुरू हो जाएगी। सीईटी परीक्षा के लिए जो संभावित तिथियां तय की गई हैं उनमें 27, 28 अप्रैल, चार-पांच मई व 11-12 मई शामिल है।

वहीं आईपी यूनिवर्सिटी ने सोमवार शाम अपने सभी प्रोग्राम यूजी, पीजी और पीएचडी आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल थी। अब यूनिवर्सिटी के सभी प्रोग्राम नेशनल स्तर टेस्ट आधारित, यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा आधारित एवं मेरिट आधारित के लिए 15 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। विवि के अनुसार बारहवीं की परीक्षाएं दो अप्रैल को ही समाप्त हुई हैं। अब छात्र आराम से अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ही आवेदन तिथि को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


कई प्रोग्राम के लिए सीयूईटी स्कोर भी स्वीकार्य
यूनिवर्सिटी बहुत सारे यूजी और पीजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए सीयूईटी स्कोर को भी स्वीकार कर रही है, हालांकि प्रथम प्राथमिकता यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा(सीईटी) को ही दी जाएगी। इसके मद्देनजऱ यूनिवर्सिटी की सीयूईटी आवेदकों को सलाह है कि वे विभिन्न यूजी एवं पीजी प्रोग्राम के लिए आयोजित होने वाले सीईटी में भी आवेदन करें। इससे उनके दाखिले की संभावना बढ़ जाएगी। इसके अलावा उनके पास वैसे दूसरे प्रोग्राम में दाखिले का अवसर भी होगा, जिनमें सीयूईटी स्कोर के जरिए दाखिले नहीं होते। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद फॉर्म में सुधार करने के लिए ऑनलाइन विंडो को खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें