दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 560 किलो से ज्यादा कोकीन को बरामद किया गया। इसकी कीमत 2 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मादक पदार्थों की अपने इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने 562 किलो कोकीन और थाईलैंड का 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। मादक पदार्थों की ये खेप विदेश से महाराष्ट्र के किसी बंदरगाह पर आई है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 562 किलो से ज्यादा कोकीन को बरामद किया गया। इसकी कीमत 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल फिलहाल नार्को-टेरर एंगल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोकीन आखिर इतनी मात्रा में राजधानी में कैसे आई। इस गिरोह का कनेक्शन किन-किन लोगों से है। इस गिरोह का सरगना कौन है। ऐसे कई सवालों के जवाब के लिए दिल्ली पुलिस पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।