फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईसा के तीन छात्रों समेत 30 से अधिक लोगों ने समाप्त की 23 दिनों की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
शबाना आजमी, प्रकाश राज सहित कई हस्तियों की अपील के बाद लिया फैसला
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को जूस पिलाकर समाप्त किया अनशन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर पिछले 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे अखिल भारतीय छात्र संघ (आईसा) के तीन छात्रों समेत करीब 30 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। इनमें आईसा के छात्र नेहा, मनीष और आमीन के अलावा हम्माद, उज्जवल, नीतीश, आदित्य, श्रवण, विकास, पवन, आर्यन, नवीन, दीपक सहित अन्य लोग शामिल थे।
प्रदर्शनकारियों ने कई सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों की अपील के बाद भूख हड़ताल खत्म करने का फैसला किया। अभिनेत्री शबाना आजमी और अभिनेता प्रकाश राज समेत कई लोगों ने छात्रों से अनशन समाप्त करने की अपील की थी। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रों व अन्य प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया और लंबे समय तक शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने के लिए उनकी सराहना की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य अपने मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाना था और वे आगे भी मुद्दों को शांतिपूर्वक उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें