फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एक ही दिन में 200 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों का तबादला, कोविड विशेष राजीव गांधी अस्पताल में किए गए तैनात

Wed, 01 Jul 2020 09:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लंबे समय से स्टाफ की कमी झेल रहे ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अब 200 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात किया है। इन सभी कर्मचारियों को राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों से चयनित कर सरकार ने कोविड विशेष राजीव गांधी अस्पताल में तैनात किया है। 

विज्ञापन


इनमें रेजीडेंट डॉक्टर भी शामिल हैं। इन सभी कर्मचारियों को सीधेतौर पर अस्पताल के निदेशक के अधीन रखा गया है। इन्हीं की निगरानी में सभी कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 23 डॉक्टर, 10 तकनीशियन, पांच रेडियोग्राफर, चार आहार विशेषज्ञ, 20 ओटी तकनीशियन, छह फॉर्मासिस्ट और 100 नर्सिंग कर्मचारियों को यहां तैनात किया है। 

कोरोना महामारी के चलते इन कर्मचारियों को अगले आदेश तक यहां सेवाएं देनी होंगी। विभाग ने आदेश में यह भी साफ तौर पर लिखा है कि कोरोना महामारी के इस वक्त में कर्मचारियों का अब तक सराहनीय कार्य रहा है। इसे आगे भी जारी रखना है। इसका सख्ती से पालन किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें