फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अगस्त से प्रभावित होंगी 100 से ज्यादा ट्रेनें, इस स्टेशन पर होगा ट्रैफिक ब्लॉक

Thu, 29 Aug 2019 07:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रेलवे ने बल्लभगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉंकिंग कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। इस वजह से इस रूट पर चलने वाली सौ से अधिक ट्रेनें प्रभावित होंगी। इस दौरान कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कई परिवर्तित रूट से चलेंगी।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैफिक ब्लॉक 30 अगस्त से 11 सितंबर के बीच लिया जाएगा। इस वजह से कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। छह सितंबर से आठ सितंबर के बीच आगरा कैंट-नई दिल्ली-आगरा कैंट ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके अलावा निजामुदद्दीन-जबलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस छह व सात सितंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह गीता जयंती एक्सप्रेस छह सितंबर को, कोटा-निजामुद्दीन तीन से आठ सितंबर के बीच, कर्नाटक एक्सप्रेस सात सितंबर को, नांदेड़ एक्सप्रेस चार सितंबर को, तिरूक्कुरल एक्सप्रेस चार सितंबर को, दुर्ग एक्सप्रेस छह सितंबर को, पातालकोट एक्सप्रेस सात सितंबर को, ताज एक्सप्रेस आठ सितंबर को, मेवाड़ एक्सपेस पांच,छह और सात सितंबर को निरस्त रहेंगी।

इसके अलावा पलवल-दिल्ली जंक्शन ईएमयू, कोसी कलां-नई दिल्ली ईएमयू, पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, नई दिल्ली-शकूरबस्ती ईएमयू, पलवल-निजामुदद्दीन ईएमयू, नई दिल्ली-पलवल ईएमयू, शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ ईएमयू, गाजियाबाद-नई दिलली ईएमयू समेत कई लोकल ट्रेनें भी ब्लॉक के दौरान निरस्त रहेगी। इसमें ज्यादातर ट्रेन दो सितंबर से आठ सितंबर के बीच निरस्त की जाएंगी।
विज्ञापन


ये ट्रेनें चलेंगी परिवर्तित मार्ग से
ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें परिवर्तित रूट से भी चलेगी। इनमें मुख्य रूप से सचखंड एक्सप्रेस, त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस, मडगांव राजधानी, बिलासपुर राजधानी, मुंबई सेंट्रल राजधानी, छत्तीसगढ़ एक्सपेस, स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें