होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों को पहले उनके ऑक्सीजन के स्तर के विषय में जानकारी नहीं होती थी। इसी कारण कई मरीज घर पर इलाज कराने से कतराते थे। इसको देखते हुए सरकार ने होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों को ऑक्सीप्लस मीटर की सुविधा दी। इसकी सहायता से मरीज अपने शरीर में ऑक्सीजन के स्तर का पता लगा लेते हैं। अगर उन्हें कुछ कमी महसूस होती है तो वह अस्पताल में भर्ती हो जाते हैं। दिल्ली सरकार अब तक 27 हजार से ज्यादा लोगों को ऑक्सीप्लस मीटर वितरित कर चुकी है। अब संक्रमण के गंभीर मरीज ही अस्पताल में भर्ती होते हैं।
ऐसे कम हुई होम आईसोलेशन में रहने वालों की संख्या
तारीख- होम आईसोलेशन में मरीज
2 जुलाई 161129
6 जुलाई 14126
10 जुलाई 12272
14 जुलाई 10695
18 जुलाई 9136
22 जुलाई 7966
26 जुलाई 6976
30 जुलाई 5873
03 अगस्त 5577
नोट-सभी आंकडे स्वास्थ्य विभाग की बेवसाइट से लिए गए हैं।