फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में अगले तीन-चार दिन में आएगा मानसून, 26 जून से बढ़ेगी बारिश

Fri, 24 Jun 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी, हरियाणा के ज्यादातर हिस्से, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में अगले तीन-चार दिन में मानसून दस्तक देगा। अभी दक्षिण पश्चिम मानसून की लाइन सूरत, रतलाम, झांसी, लखनऊ, पंतनगर होते हुए उत्तराखंड के देहरादून, ऊना होते हुए सबसे ऊपरी छोर जम्मू में है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने 26 जून से बारिश बढ़ने की संभावना जताई है। बारिश के कारण 29-28 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को उत्तर पश्चिम भारत में छिटपुट एकाध जगह छोड़ दें तो बारिश नहीं हुई। फिर भी न्यूनतम तापमान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर व पूर्वी यूपी में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन

26 जून से बारिश अधिक

- फोटो : amar ujala
वहीं अधिकतम तापमान पूर्वी यूपी, पश्चिम यूपी, पंजाब व जम्मू-कश्मीर में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। हवा में नमी की मात्रा 45-79 फीसदी रही। दिल्ली में दिन में 0.4 मिमी बारिश भी हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी में शुक्रवार को कुछ जगह बिजली चमकने के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है। फिर 24 जून को मौसम थोड़ा साफ रहेगा।

उसके बाद यूपी, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में 25 जून से और पूरे उत्तर पश्चिम भारत में 26 जून से बारिश अधिक हो सकती है। अभी पंजाब में हवा का ऊपरी दबाव बना हुआ है। अगले तीन-चार दिन उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें