फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में दो-तीन जुलाई को दस्तक दे सकता है मानसून

Sat, 29 Jun 2019 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश के लिए अगले सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा। दो या तीन जुलाई से दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है। 

विज्ञापन


फिलहाल गर्मी ने अपने तेवर कड़े कर रखे हैं। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान पालम इलाके में 43.8 डिग्री दर्ज हुआ। 

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो शुक्रवार को बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस हो गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


दिनभर तेज हवाओं के साथ तीखी धूप लोगों को परेशान करती रही। पालम के साथ-साथ स्पोट्रर्स कॉम्पलेक्स क्षेत्र भी 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज सतही हवाएं चलेंगी। 
विज्ञापन


कुल इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। अगले दो से तीन दिन तापमान 41 से 39 के बीच रहेगा। अगले सप्ताह बारिश होने के बाद तापमान 37 से 35 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा।

पूर्वानुमान: बादल छाए रहेंगे सतही हवाएं चलेंगी। 
अधिकतम तापमान: 41.5 डिग्री
न्यूनतम तापमान:27.2 डिग्री
29 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 23 मिनट
30 जून को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 27 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें