फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में इस बार जल्दी पहुंच रहा है मानसून, सोमवार से बारिश

Thu, 18 Jun 2020 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • इस बार मानसून दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पूरे उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में तयशुदा समय से पहले ही सक्रिय हो जाएगा
  • सोमवार से मानसूनी बारिश दिल्ली-एनसीआर को भिगोना शुरू कर देगी
  • इसके बाद के दो दिन में पंजाब, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर भी मानसूनी बारिश से तर-बतर होंगे
विज्ञापन
होने वाली है बारिश... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही मानसूनी बारिश दिल्ली-एनसीआर को झुलसाने वाली गर्मी और उमस से राहत देने जा रही है। इस बार मानसून दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पूरे उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में तयशुदा समय से पहले ही सक्रिय हो जाएगा। सोमवार से मानसूनी बारिश दिल्ली-एनसीआर को भिगोना शुरू कर देगी। इसके बाद के दो दिन में पंजाब, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर भी मानसूनी बारिश से तर-बतर होंगे।

विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि 21-25 जून के बीच उत्तर भारत व उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहुंचेगा। विभाग के मुताबिक, 19 व 20 जून को पश्चिम बंगाल व उसके पड़ोसी इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसी दौरान चक्रवाती हवा भी चलेगी। इसकी दिशा दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ होगी। मौसम की यह दशाएं पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तर पश्चिमी भारत में मानसून पहुंचने के अनुकूल होंगी। 21-25 जून के बीच उत्तर भारत व उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में पहली मानसूनी बारिश 21-22 जून को हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पूर्वी राजस्थान, पूर्वी हरियाणा में बारिश 22-23 जून को होगी। 23-24 जून तक हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में मानसून पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने की आधिकारिक तारीख 27 जून बताई थी। हर साल अमूमन जून के आखिरी सप्ताह में मानसून पूरे उत्तर भारत में सक्रिय होता है, लेकिन इस बार तयशुदा समय से पहले दिल्ली-एनसीआर में दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार पर्याप्त बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि चक्रवाती प्रवाह चलने और इसके पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने से मानसून 25 जून तक पूरे इलाके में सक्रिय हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें