राजधानी में बंदरो का आतंक जारी है और एमसीडी की जिम्मेदारी है कि वह आम लोगों को उनसे बचाए लेकिन सोमवार को दो बंदरो ने एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में हुडदंग मचा दिया।
बंदरो के हुडदंग से नेता आतंक के साए में रहे और उन्हें भया रहा कि कहीं वे उन्हें काट न ले। सिविक सेंटर की सुरक्षा कर्मचारियों ने काफी प्रयास के प्रयास के बाद बंदरो को खदेड़ने में सफल रहे।
बंदरो के आतंक को लेकर हाईकोर्ट ने भी एमसीडी को बंदरो से निपटने के लिए कई बार आदेश दिए है और एक पार्षद की मौत तक हो चुकी है। बंदरो को पकड़ने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।
सोमवार को बंदर सिविक सेंट भी पहुंच गए और दो बंदरों ने तो जमकर हुडदंग मचाया जिसके कारण अफरातफरी का माहौल रहा। बंदरो ने ए ब्लाक में शाम को आधा घंटे तक जमकर हुड़दंग मचाया।