फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉड्रिंग मामला : जांच के लिए सुनवाई की ये तारीख हुई तय

Mon, 09 Jan 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
veer bhdra singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अदालत ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में दायर आरोपपत्र व उससे संबंधित दस्तावेज की जांच के लिए सुनवाई की तारीख 12 जनवरी तय की है। इस मामले में वीरभद्र सिंह के एलआईसी एजेंट आनंद चौहान के खिलाफ आरोपपत्र दायर है।
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने आरोपी आनंद को दस्तावेजों के संबंध में अलग से आवेदन भी दायर करने की अनुमति दे दी है। आनंद ने आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसे पूरे दस्तावेज नहीं दिए हैं। फिलहाल आनंद जेल में है।

इससे पूर्व आनंद चौहान के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि ईडी ने अभी तक कुछ दस्तावेज उनके मुवक्किल को नहीं दिए हैं।  ऐसे में बिना दस्तावेज के वे कैसे जिरह कर सकते है।
विज्ञापन


अदालत ने ईडी द्वारा आनंद चौहान के खिलाफ दायर आरोप पत्र पर  7 सितंबर को संज्ञान लिया था। अदालत ने ईडी को आरोपपत्र व उससे जुड़े सभी दस्तावेज आरोपी को प्रदान करने का निर्देश दिया था। ईडी ने आनंद के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 3 व 4 के तहत आरोप पत्र दायर किया था। चौहान को पिछले वर्ष 9 जुलाई को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें