नोटबंदी से उपजी फुटकर पैसों की किल्लत के कारण मंदिर भी ई वॉलेट से जुड़ने लगे हैं। शहर के एनआईटी स्थित सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर में ई वॉलेट की सुविधा शुरू हो गई। मंदिर आने वाले भक्त ई वॉलेट से अपनी इच्छा के अनुसार दान करेंगे।
यह सुविधा शुरू करने के बाद अब तक दो दर्जन से अधिक भक्तों ने ई वॉलेट से दान किया है। श्रद्धालु 10 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की राशि इससे दान कर सकते हैं। इसके लिए मंदिर परिसर में जगह जगह बोर्ड लगा रखे हैं, ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो।
जानकारी के अनुसार 8 नवंबर से नोट बंदी के बाद मंदिर में आने वाली दान राशि काफी कम हुई थी। वहीं आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मंदिर के प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि ई वॉलेट की व्यवस्था दो दिन से की गई है।