फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर की युवती से छेड़छाड़, रिपोर्ट

Sun, 24 Jan 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव-महरौली रोड पर सेंट्रल मॉल में काम करने वाली नार्थ ईस्ट की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

मूल रूप से नार्थ ईस्ट की रहने वाली युवती एमजी रोड के सेंट्रल मॉल में काम करती है। शुक्रवार की शाम को मॉल से वापस घर जाने के लिए उसने ऑटो चालक जितेंद्र को बुलाया।
विज्ञापन


आरोप है कि ऑटो चालक ने रास्ते में उससे छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

इस बात की शिकायत उसने डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस से की। पुलिस ने युवती के बयान पर ऑटो चालक जितेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया। अदालत में उसका बयान भी दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को अदालत में पेश किया। जहां उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, बल्लभगढ़ में एक महिला और तीन युवकों के प्याली मोड़ पर स्कॉर्पियो के अंदर अश्लील हरकतें करने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। जीप में सभी अश्लील हरकतें करते हुए पाए गए।

पुलिस ने महिला निवासी बल्लभगढ़ थानाक्षेत्र और राजू, महेश और सुभाष निवासी देवली जिला पलवल को गिरफ्तार कर लिया।

एसएचओ ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें