फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित ने इजाद किया स्लोवर से अधिक खतरनाक गेंद

Sun, 01 Jun 2014 12:45 AM IST
दीपक पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में अपनी स्लोवर से बल्लेबाजों को छकाने वाले मोहित शर्मा जल्द ही एक नए हथियार के साथ दिख सकते हैं, जोकि बल्लेबाजों के लिए स्लोवर से भी अधिक खतरनाक गेंद साबित हो सकती है।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि विजय यादव अकादमी के कोच अनिकेत ने की है। अनिकेत मोहित के करीबी दोस्तों में से भी एक हैं, जिनके साथ मोहित ने क्रिकेट की दुनिया सफर तय किया है।

आईपीएल में मोहित 23 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। हालांकि उनकी टीम चैन्नई सुपरकिंग्स सेमीफाइनल में बाहर हो गई है।

विकेट लेने के मामले में कोलकाता नाइट राइडर के सुनील नारायण दूसरे नंबर पर हैं। अगर फाइनल मैच में नारायण तीन विकेट हासिल करते हैं, तो ही वह मोहित को पीछे छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन


अनिकेत ने बताया कि स्लोवर मोहित का मुख्य हथियार है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मोहित एक विशेष गेंद पर काम रहा है, जिसे तेज गेंदबाज की कैरम बॉल भी कह सकते हैं।

हालांकि मोहित की तरफ से इस गेंद को कोई नाम नहीं दिया गया है। अभी तक आईपीएल में इस गेंद का प्रयोग नहीं किया गया है। इस विशेष गेंद की शुरुआत बल्लेबाजों को छकाने के लिए बांग्लादेश दौरे में की जाएगी।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि मोहित इस गेंद के सहारे में बांग्लादेश में भी अधिक विकेट हासिल करेगा, जिससे भारतीय टीम में वह स्थायी गेंदबाजी के रूप में अपनी जगह पक्की कर सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें