राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान कि ‘भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू कहे जाएं’ पर सिख समुदाय सहमत नहीं है।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने भागवत के इस बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय हिंदू नहीं हो सकता है।
सरना ने कहा है कि भारत में कई धर्मों, जातियों के लोग रहते हैं जिनके अलग अलग धार्मिक और सामाजिक विश्वास हैं। सभी को अपने धर्म के अनुसार त्योहार मनाने का अधिकार संविधान ने दिया है।