फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपतियों को मारने आया अंडरवर्ल्ड का गुर्गा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने अंडरवर्ल्ड डॉन एजाज़ लकड़वाला के गुर्गे युसूफ खान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


युसूफ खान एक वांटेड मुजरिम है जिसकी तलाश देशभर की पुलिस को थी। बताया जा रहा है कि युसूफ खान देश के तीन बड़े उद्योगपतियों को मारने के इरादे से दिल्ली पहुंचा था।

युसूफ ने तीन उद्योगपतियों को मारने की सुपारी ले रखी थी और इसी कारण से वह मुंबई से दिल्ली आया था। गौरतलब है कि यूसुफ उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है और लकड़वाला के लिए वह दिल्ली, पंजाब, यूपी में अपहरण और फिरौती वसूलने का काम करता है।
विज्ञापन

पुलिस ने लिया रिमांड पर

यूसुफ अंडरवर्ल्ड डॉन लकड़वाला के लिए रंगदारी वसूलने और लोगों को धमकाने का काम करता है। ज्वाइंट सीपी (क्राइम) रविंद्र यादव ने यूसुफ की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को जानकारी मिल कि मुंबई में अंडरवर्ल्ड के लोग बड़ी हत्या की साजिश रच रहे हैं। खुफिया विभाग से मिली जानकारी के बाद से ही अतिरिक्त कमिश्नर अशोक चंद और एसीपी केपीएस मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम ‌यूसुफ को ट्रैक कर रही थी।

डीसीपी भीष्म सिंह ने बुधवार को रोहिणी कोर्ट में युसुफ को पेश किया। पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेने की मांग की जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

रेड कॉर्नर नोटिस भी है जारी

बता दें‌ कि अंडरवर्ल्ड डॉन एजाज लकड़वाला मुंबई का रहने वाला है। माना जाता है कि बॉलीवुड की फिल्म 'कंपनी' में अभिनेता विवेक ओबरॉय ने एजाज की ही भूमिका निभाई थी।

जानकारी के अनुसार एजाज पहले दाऊद इब्राहिम के ही गैंग में था लेकिन, 2003 दाऊद और छोटा राजन में विवाद के बाद वह दाऊद से अलग हो गया था।

2003 में ये अफवाह भी उड़ी थी कि बैंकॉक में हुए गैंगवार में यूसुफ मारा गया। माना जाता है कि दाऊद से अलग होने के बाद वह छोटा राजन के लिए काम करता था।

बैंकाक से फरार होने के बाद वह कनाडा चला गया। मई 2004 में कनाडा पुलिस ने उसे ओटावा से गिरफ्तार किया। इंटरपोल ने एजाज के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें