फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजधानी की गलियों में अगले माह दौड़ने लगेगी मोहल्ला बसें, दो अलग-अलग रूटों पर ट्रायल शुरू

Tue, 16 Jul 2024 07:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मोहल्ला बस योजना अगस्त माह से जनता के लिए शुरू हो जाएगी। सोमवार को एक सप्ताह के लिए दो अलग-अलग रूटों पर दो बसों का ट्रायल शुरू किया गया।
विज्ञापन
मोहल्ला बस - फोटो : X/Kailash Gahlo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मोहल्ला बस योजना अगस्त माह से जनता के लिए शुरू हो जाएगी। सोमवार को एक सप्ताह के लिए दो अलग-अलग रूटों पर दो बसों का ट्रायल शुरू किया गया। इन बसों की सेवाएं ऐसे क्षेत्रों में होंगी जहां सामान्य डीटीसी और क्लस्टर बसों की पहुंच अब तक नहीं है। यह बसें सामान्य 12 मीटर की बसों से तीन मीटर छोटी होंगी। ऐसे में संकरी गलियों में आसानी से जा सकेंगी। इससे लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

 
दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाला ट्रायल सात दिनों तक चलेगा। इनमें से एक का रूट प्रधान एन्क्लेव पुश्ता से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन और दूसरा अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से मयूर विहार फेज तीन पेपर मार्केट तक का है। इन बसों को कम चौड़ाई वाली सड़कों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रायल के दौरान यात्रियों के अनुभव के आधार पर मोहल्ला बस योजना में जरूरी बदलाव हो सकेगा। यह बसें वहीं चलेंगी, जहां लास्ट माइल कनेक्टिविटी नहीं है।

तीन हफ्ते में आने लगेगी खेप 
कैलाश गहलोत के मुताबिक, ट्रायल के बाद दो से तीन सप्ताह में मोहल्ला बसों की खेप आनी शुरू हो जाएगी। मोहल्ला बस योजना का लक्ष्य नौ मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसों के द्वारा दिल्ली वासियों को उनके घर के आसपास फीडर बस सेवाएं प्रदान करना है। केजरीवाल सरकार की योजना है कि 2025 तक कुल 2,180 ऐसी बसें शुरू करने की है, जो विशेष रूप से सीमित सड़क चौड़ाई या भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के लिए होंगी। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार वर्तमान में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) से अधिग्रहित 100 बसों का संचालन कर रही है। इन मोहल्ला बसों की अधिकतम रूट लंबाई 10 किमी है। दिल्ली सरकार द्वारा कुल 2,080 9-मीटर बसें खरीदी जा रही हैं। इसमें डीटीसी की 1,040 बसें और डिम्ट्स की 1,040 बसें शामिल हैं।  

यहां हो रहा ट्रायल
ट्रायल रूट 1- मजलिस पार्क से प्रधान एन्क्लेव
प्रधान एन्क्लेव पुस्ता (लिटिल स्टार स्कूल), प्रधान एन्क्लेव ए-ब्लॉक, बाबा कॉलोनी पुस्ता, एपेक्स स्कूल, जगतपुर मोड़, मिलन विहार चौक, झोरडा पुलिस चौकी (कायाकल्प अस्पताल), संगम विहार गली नंबर-4, झारोदा मेट्रो स्टेशन, हरदेव नगर, बुराड़ी मेट्रो स्टेशन, बुराड़ी क्रॉसिंग, मुकुंदपुर चौराहा, मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन
विज्ञापन

ट्रायल रूट 2- अक्षरधाम से मयूर विहार फेज-तीन
अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन, दिल्ली पुलिस अपार्टमेंट, नोएडा मोड़, मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन, मयूर विहार फेज-1 एसटीए अथॉरिटी, मेट्रो स्टेशन पॉकेट-ए गुरुद्वारा, त्रिलोक पुरी-36 ब्लॉक, त्रिलोक पुरी-26 ब्लॉक, त्रिलोक पुरी-13 ब्लॉक⁠, चांद सिनेमा, सुपर बाज़ार⁠, कल्याण पुरी चौराहा, कोंडली मोड़, राजबीर कॉलोनी पुल नंबर-1, ⁠बड़ी मस्जिद पुल नंबर-2, ⁠गाजीपुर थाना, घरोली एक्सटेंशन, सपेरा बस्ती, मयूर विहार फेज-3 पेपर मार्केट

पार्किंग और रखरखाव के लिए बनाए गए 16 डिपो
  • पूर्वी जोन... गाजीपुर डिपो में 60 मोहल्ला बसें होंगी। ⁠पूर्वी विनोद नगर में 180 मोहल्ला बसें होंगी।
  • पश्चिम जोन... द्वारका मुख्य डिपो में 40 मोहल्ला बसें होंगी। द्वारका सेक्टर 2 डिपो में 180 मोहल्ला बसें होंगी। केशोपुर डिपो 180 मोहल्ला बसों को समायोजित करेगा। पीरागढ़ी डिपो में 135 मोहल्ला बसें होंगी। शादीपुर डिपो में 230 मोहल्ला बसें होंगी। द्वारका सेक्टर 9 डिपो में 20 मोहल्ला बसें होंगी।
  • दक्षिण जोन... कुशक नाला डिपो में 350 मोहल्ला बसें होंगी। अंबेडकर नगर डिपो में 180 मोहल्ला बसें होंगी।
  • उत्तरी जोन... मुंडका डिपो में 60 मोहल्ला बसें होंगी। नांगलोई डीएमआरसी में 60 मोहल्ला बसें होंगी। नांगलोई डीटीसी डिपो में 180 मोहल्ला बसें होंगी। रिठाला डिपो में 70 मोहल्ला बसें होंगी। 
45 मिनट में हो जाएगी चार्ज
मोहल्ला बस 196 किलोवाट की कुल क्षमता वाले छह बैटरी पैक से सुसज्जित है। यह 45 मिनट की चार्जिंग के साथ 200 किमी की रेंज प्रदान करती है। 9 मीटर की इन मोहल्ला बसों में 23 यात्री सीटें।

उत्तरी व पश्चिमी जोन के डिपो को सबसे ज्यादा मोहल्ला बसें
राजधानी में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए अलग माह से शुरू होने वाली मोहल्ला बसों की सेवा सबसे ज्यादा पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली के क्षेत्रों में दी लाएगी। 
इन बसों को चार्ज और रखरखाव के लिए कुल 16 डिपो बनाए गए हैं। इनमें उत्तरी और पश्चिमी दिल्ली के डिपो में सबसे ज्यादा 1400 से अधिक बसें होंगी, जबकि पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के क्षेत्रों में बने  डिपो में 770 बसें रखी जाएंगी। 

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में इन बसों रूट तय किए जा रहे हैं। इसके लिए डाटा विश्लेषण के साथ ही ग्राउंड पर यात्रियों की आवाजाही का पता लगाया जा रहा है। जिस क्षेत्र में यात्रियों की संख्या अधिक होगी उसके हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। दिल्ली के चार जोन में पूर्वी में दो, पश्चिमी में 6, दक्षिणी में दो और उत्तरी जोन में 6 डिपो बनाए गए हैं। इन डिपो में 2180 बसों को रखा जाएगा। 

मेट्रो ने 152 रूटों का सुझाव दिया
दिल्ली मेट्रो ने बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 152 रूटों का सुझाव दिया है। इन 152 रूटों के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिये 25 रूट भी तैयार किए गए हैं। ये सभी उत्तर-पश्चिमी दिल्ली इलाके में हैं। मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि एआई का इस्तेमाल पायलट योजना के तहत किया गया है। यदि यह सफल रहा तो भविष्य में भी एआई की मदद से कार्य किया जाएगा। मेट्रो ने बताया कि मोहल्ला बसों के रूट तय करने के लिए दिल्ली को चार क्लस्टर में बांटा गया है। इसमें पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और बाहरी दिल्ली के इलाके शामिल हैं। इनमें जिन इलाकों को शामिल किया गया है, इसमें कश्मीरी गेट, शास्त्री पार्क, ईस्ट विनोद नगर, मयूर विहार फेज-2, दिलशाद गार्डन, जीटीबी नगर, गोकलपुरी, लक्ष्मी नगर, आनंद विहार और विश्वविद्याल  मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। नॉर्थ क्लस्टर में विश्वविद्यालय, मॉडल टाउन समेत अन्य इलाकें शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें