फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीनगर की पट्टी फैक्ट्री में आग

Sat, 21 Nov 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंदा रोड देवनगर कालोनी में स्थित पांच मंजिला क्रेप बेंडेज फैक्ट्री (गर्म पट्टी बनाने वाली फैक्ट्री) में शुक्रवार शाम शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो मजदूर महिलाएं झुलस गईं।
विज्ञापन


गंभीर हालत में एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ जिले की दमकल गाड़ियां देर रात आग बुझाने में लगी हुई थीं।

फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थों के ड्रम होने के कारण कालोनी वासियों में दहशत थी। हादसा शुक्रवार शाम सवा छह बजे हुआ।

सौंदा रोड देवनगर कालोनी में बैंक कालोनी निवासी विकास कुुमार की एसके के नाम से सर्जिकल पट्टी (गर्म पट्टी) बनाने की फैक्ट्री है। पांच मंजिला इस फैक्ट्री में जनरेटर छत पर रखा है।
विज्ञापन


अचानक जनरेटर में शार्ट सर्किट होने के कारण लग गई। देखते ही देखते आग ने पांचवीं और चौथी मंजिल को अपने घेरे में ले लिया। आग बढ़ती देख मजदूरों में भगदड़ मच गई।

आग की चपेट में आने से मजदूर महिला गीता (36) पत्नी स्वर्गीय सुनील त्यागी डिफेंस कालोनी मोदीनगर और एक महिला रेशमा झुलस गई। गंभीर हालत में लोगों ने गीता को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

सूचना पर पहुंचे एसडीएम अतुल कुमार, सीओ राजेश सिंह ने हापुड़, मेरठ एवं गाजियाबाद से दमकल की गाड़ियां बुलाईं। समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए थे।

फैक्ट्री मालिक विकास ने बताया कि लाखों के नुकसान की संभावना है। एसडीएम  अतुल कुमार ने बताया  कि आग बुझने का इंतजार किया जा रहा है।

इसके बाद मामले की जांच पड़ताल होगी। फैक्ट्री चलाने संबंधी सभी कागजात और सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया जाएगा। जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।

20 मकान कराए खाली, पांच में दरार
क्रेंप ब्रेंडेज फैक्ट्री में लगी आग छह घंटे बाद भी कम नहीं हुई। मेरठ, नोएडा, हापुड़ और गाजियाबाद से मंगवाई गए 30 फायर टेंडरों फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी थी। 100 टेंडर पानी इस्तेमाल किया जा चुका था।

शुक्रवार रात 12 बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। मेरठ-नोएडा से कार्बन डाई ऑक्साइड की चार गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। कॉलोनी में हाहाकार मचा हुआ था।

एहतियातन फैक्ट्री के आसपास के 20 मकानों को खाली करा लिया गया, पांच मकानों में दरार पड़ गई थीं। रोड खराब होने के कारण नोएडा से मंगाई गई गैस की दो गाड़ियां खड़ी रहीं, उनका इस्तेमाल नहीं किया जा सका।

रात 12 बजे तक आग की लपटें आसमान को छू रही थीं, एसडीएम और सीओ भी मौके पर मौजूद थे। भारी संख्या में ग्रामीण भी आग बुझने के  इंतजार में फैक्ट्री के पास ही मौजूद रहे।

लोगों को डर सता रहा था कि फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम न फट जाएं। आग की लपट़ों को देखकर बिल्ड़िंग गिरने का भी डर लगने लगा लेकिन गैस की गाड़ियों के पहुंच जाने से थोड़ी राहत मिली।

आग के समय फै क्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। 20 मिनट बाद छुट्टी होने वाली थी, लेकिन तभी पांचवें फ्लोर पर आग लग गई। आग को भड़कता देख फैक्ट्री खाली करा ली गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें