फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 महीने बाद यहां आएंगे मोदी

Thu, 02 Oct 2014 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी छह तारीख को एनआईटी स्थित दशहरा ग्राउंड में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभाओं के लिए यह रैली मिली है।
विज्ञापन


इससे पहले मोदी इस मैदान में एक मई 2009 को आए थे। अपने भाषणों से जनता के दिलोदिमाग पर छा गए थे। तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

अब उसके 64 माह बाद भीड़ का नजारा कुछ और होगा, ऐसी उम्मीद भाजपा कार्यकर्ता लगाए हुए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को रैली की सफलता की जिम्मेदारी दी गई है।

मंच पर फरीदाबाद-पलवल के सभी नौ भाजपा प्रत्याशी होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि मोदी के कार्यक्रम के बाद जनता का रुझान उनकी प्रत्याशियों की तरफ बढ़ सकता है।
विज्ञापन


बड़खल क्षेत्र में रैली होने के कारण पार्टी इस सीट पर ज्यादा फायदे की उम्मीद लगाए हुए है। पार्टी ने सभी प्रत्याशियों से यह बात साफ कर दी है कि उन्हें भीड़ बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोकनी है।

उधर, कांग्रेस प्रचार समिति के जिला समन्वयक ओम प्रकाश धामा का कहना है कि अभी तक उनकी जानकारी में नहीं है कि फरीदाबाद में प्रचार करने पार्टी का कौन स्टार आ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें