नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ही बनाए नियम की याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें 75 साल की उम्र के बाद पद छोड़ देना चाहिए। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब तो आरएसएस भी इशारा कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी 75 साल की उम्र पूरी होने के बाद पद छोड़ दें। देशवासियों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री अपने बनाए नियम के तहत 75 साल पूरे होते ही किसी योग्य व्यक्ति को देश का नेतृत्व सौंप देंगे। सौरभ भारद्वाज ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के नेताओं को 75 साल की उम्र में रिटायर हो जाना चाहिए के बयान पर कहा कि आरएसएस भाजपा की मातृ संस्था है। पूरी दुनिया में यह माना जाता है कि किसी व्यक्ति की कार्य क्षमता और दक्षता एक उम्र तक होती है। ब्यूरो