फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की सस्ती बिजली के वादे पर क्या बोले मोदी?

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को गरीबों और किसानों का हितैषी बताते हुए अरविंद केजरीवाल के सस्ती बिजली देने के चुनावी वादे पर चुटकी ली है। मोदी ने कहा कि मुफ्त बिजली देने की घोषणा वे कर रहे हैं, जिनके पास अपनी बिजली नहीं है।
विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा को मिली करारी हार के बाद पहली बार विज्ञान भवन में रविवार को सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने सस्ती बिजली की सियासत पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां हर चुनाव में घोषणा करती हैं कि बिजली मुफ्त देंगे।

यहां तक कि जिन राज्यों के पास अपनी बिजली नहीं है और वे बिजली के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर होते हैं, वहां भी राजनीतिक दल चुनाव में मुफ्त बिजली का वादा कर देते हैं। ऐेसे में लोगों को राजनीतिक दलों के इन वादों के बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन


मोदी के इस बयान को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुटकी माना जा रहा है। दरअसल दिल्ली चुनाव में भारी बहुमत से जीती आम आदमी पार्टी ने बिजली-पानी का बिल कम करने का वादा किया था।

बोले देश बदलना है तो बदनामी झेलनी पड़ेगी

पीएम ने कहा कि देश को बदलना है तो बदनामी भी सहनी होगी। उन्होंने कहा कि वह दुनिया में अपना झंडा ऊंचा करने के लिए मेहनत नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी मेहनत गरीब के सपने को साकार करने और उसके घर में उजाला लाने के लिए है।

उनके दिलो-दिमाग के अंदर भारत का एक सामान्य व्यक्ति बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि गरीब को भी अपने सपने पूरे करने के लिए बिजली की जरूरत है और उसके रास्ते वह तलाश रहे हैं।

मोदी ने कहा कि गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए 20 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदने के मामले में बदनामी के साथ उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे लेकिन उन्होंने साहस दिखाया, हिम्मत रखी। बदनामी की परवाह नहीं की। देश को बदलना है तो बदनामी भी सहनी होगी।
विज्ञापन

मोदी के आरोप पर क्या बोले नेता

आप नेता आशीष खेतान ने कहा कि दिल्ली में 5000 मेगावाट बिजली की मांग है, जिसे पूरा करने के लिए उसे दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है।

बिजली के बिल कम करना और बिजली क्षेत्र में सुधार करना दोनों अलग अलग बातें हैं। बिजली के बिल को इसके उत्पादन से जोड़ना बहुत ही अजीब बात है।

वहीं कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने कहा कि पंजाब में किसानों के लिए बिजली मुफ्त है। वहां अकाली-भाजपा सरकार है तो क्या मोदी पंजाब में अपनी पार्टी को राज्य सरकार से किसानों को बिजली मुफ्त न देने के लिए कहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें