फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली में हमले के प्लान का खुलासा, ऐसे रोका गया

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक हस्तियों पर फिदायीन हमला करवा सकता है। लश्कर के आतंकी प्रधानमंत्री की नवंबर महीने में जम्मू-कश्मीर में हुई रैली में ही हमला करना चाहते थे।
विज्ञापन


इसके लिए आतंकियों ने कई दिनों तक रेकी की थी। आतंकी जब जम्मू कश्मीर में सफल नहीं हुए तो अब दिल्ली में हमले की साजिश रची है। जम्मू कश्मीर में पकड़े आतंकियों ने सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ में ये बातें बताई है।

स्पेशल सेल के एत वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लश्कर के आतंकी जम्मू कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के चलते कामयाब नहीं हो सके। सुरक्षा एजेंसियों ने मोदी की रैली में हमला करने की फिराक में घूम रहे लश्कर के इस मोड्यूल का पर्दाफाश कर दिया था और शाबिर अहमद मलिक व अशफाक अहमद भट समेत तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


नवंबर में पकड़े गए इन आतंकियों ने खुलासा किया था कि लश्कर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़ी सियासी हस्तियों पर आत्मघाती व हैंड ग्रेनेड हमले करने की साजिश रच रहा है। जिस मोड्यूल के आतंकी पकड़े गए हैं उसके दो से तीन आतंकी फरार है।
विज्ञापन

'दिल्ली में किसी भी हिस्से में करो मोदी हमला'

उन्हें दिल्ली व देश के किसी हिस्से में नरेंद्र मोदी पर हमला करने का जिम्मा दिया गया है। इसके लिए इन आतंकियों को करीब छह लाख रुपये से ज्यादा की रकम विस्फोटक व हथियार खरीदने के लिए दी गई है।

गृहमंत्रालय को आतंकियों के इस खुलासे से अवगत कराया गया। गृहमंत्रालय केआदेश के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में एफआईआर दर्ज की गई।

इस बीच सूत्रों से पता चला है कि स्पेशल सेल ने दो कथित आतंकियों को दिल्ली बॉर्डर के पास से हिरासत में लिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें