फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी हाथी हैं तो मैं उनके सामने छोटी चीटी हूं: बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सीएम पद की प्रत्याशी रही किरण बेदी ने जहां खुद की तुलना एक छोटी सी चीटी से की तो वहीं मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें हाथी बता दिया।
विज्ञापन


बेदी ने कहा कि मैं उनके सामने खुद को चीटी जितना छोटा समझती हूं वहीं उनका व्यक्तित्व विशालकाय हाथी की तरह है। हमारा योगदान उनके सामने महज चीटी के समान ही है। मोदी जी जहां सूर्य और चांद की तरह है वहीं हम छोटे-छोटे सितारे हैं।

हम उनकी तारीफ करते हैं, लेकिन सिर्फ मोदी जी के अकेले से सारा काम नहीं हो सकता। प्रशासनिक महकमें साथ मिलकर काम करें। किरण बेदी आगे बोलीं कि हम मोदी जी के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने भारत स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मैं नहीं हारी, अभी आगे बहुत काम करना है

किरण बेदी ने ये बयान उस वक्त दिया जब वो विश्व पुस्तक मेले 'स्वच्छ भारत चेकलिस्ट' नाम की किताब के लांच के मौके पर आई हुई थीं, जो कि उनके और पवन चौधरी के द्वारा लिखी गई है।

ये किताब उनके द्वारा लिखी गई 'ब्रूम एन्ड ग्रूम' को सीक्वल के रूप में है। किताब के बारे में बेदी ने कहा कि वो किताब किस तरह से स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा सकता है उसके बारे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बारे में भी किरण बेदी बात करती हुई कहती हैं कि लोग मुझते पूछते हैं कि मैं जीती या हारी। मैने कभी नहीं कहा कि मैं हारी। अगर मैं खुद को असफल घोषित कर दूं तब ही मैं खुद को हारा हुआ महसूस करुंगी जबकि वास्तविकता में ऐसा नहीं हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें