फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने पहले ही मैच में लगाई ट्रिपल सेंचुरी: आडवाणी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए भाजपा के पितामह लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि उन्होंने उनके जैसा खिलाड़ी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में ट्रिपल सेंचुरी लगा दी।
विज्ञापन


इसके लिए सभी सांसद और कैप्टन मोदी बधाई के पात्र हैं। बुजुर्ग नेता का इशारा आम चुनाव में एनडीए की 300 से अधिक सीटों पर जीत की ओर था।

हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के समापन पर आडवाणी ने मोदी की तुलना एक ऐसे बल्लेबाज से की जिसने अपनी कप्तानी के पहले ही टेस्ट मैच में तिहरा शतक जमा दिया।

जीत का सेहरा बांधने से किया था इनकार

लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के दिन आडवाणी ने इसका सेहरा मोदी के सिर बांधने से इनकार करते हुए कहा था कि वह पहले अभूतपूर्व विजय की समीक्षा करेंगे।

आडवाणी ने पहली बार चुनकर आए सांसदों को बार-बार चुनकर आने का गुरुमंत्र देते हुए कहा कि उन्हें अहंकार से बचना होगा और जनता के साथ मधुर व्यवहार करना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक सफलता से कांग्रेस नेताओं में बेचैनी है। इसलिए उसके कुछ नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।

सांसदों की पाठशाला खत्म

कांग्रेस नेता एके एंटनी का स्वागत
अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस में आडवाणी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के उस बयान का भी स्वागत किया जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी की धर्मनिरपेक्षता अल्पसंख्यकों के प्रति झुकी हुई है।

आडवाणी ने उनकी इस स्वीकारोक्ति को ईमानदार आत्म अवलोकन करार दिया और कहा कि अन्य कांग्रेस नेता भी एंटनी का अनुसरण करेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि हम एंटनी की ईमानदार स्वीकारोक्ति का स्वागत करते हैं।

उन्होंने वही बात कही है जोकि भाजपा लंबे समय से कहती आई है। हमारा हमेशा से कहना रहा है कि धर्मनिरपेक्षता सभी के लिए न्याय होना चाहिए न कि किसी का तुष्टिकरण या फिर किसी के साथ भेदभाव।

नये सांसदों को दिया बार-बार जीतने का मंत्र

प्रशिक्षण शिविर की अंतिम कक्षा में नये सांसदो को सीख देने के साथ ही आडवाणी ने उन्हें एक लक्ष्य भी दे दिया। आडवाणी ने कहा कि अहंकार से बचते हु‌ए अगले पांच सालों में जनता की इतनी सेवा करिए कि वह आपको अगली बार फिर से चुने।

आडवाणी ने इशारे-इशारे में नये सांसदों को यह गुरुमंत्र दे‌ दिया। साथ ही अभी से अगले चुनाव की पृष्ठभूमि तैयार कर दी। अगले चुनावों में फिर से जीतकर आने की बात ने नये सांसदों में नया जोश भर दिया।

आडवाणी ने कहा कि जनसंघ इसी पैटर्न पर काम करता है, संगठन ऐसे नेता ढूंढता है, जो लंबे समय तक पार्टी को मजबू‌त बनाए रखें।

कालाधन रखने वाले देशों के संपर्क में है सरकार

आडवाणी के संबोधन के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 7 जुलाई से संसद का सत्र शुरू हो रहा है। इस बार अच्छी कार्यवाही चलेगी, क्योंकि सांसदों को अच्छी ट्रेनिंग मिली है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि काला धन चुनाव के पहले से पार्टी का मुद्दा रहा है। इसलिए पार्टी इसे लाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

सरकार इस मामले में संबंधित देशों से बात कर रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार से सभी दलों के पहली बार चुने गए सांसदों की दो दिवसीय ट्रेनिंग दिल्ली में होगी।

सोशल मीडिया पर जरा संभलकर

ट्रेनिंग कैंप के दूसरे दिन केंद्र बिंदु रहा सोशल मीडिया। केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और प्रकाश जावड़ेकर ने सांसदों को सोशल मीडिया पर सक्रिय होने के गुर बताए।

गोयल ने सोशल मीडिया के महत्ता की जानकारी देते हुए कहा कि यह आधुनिक समय में लोगों तक पहुंचने का महत्वपूर्ण जरिया है।

हालांकि इसका इस्तेमाल संभलकर करना भी उतना ही जरूरी है। इस पर की गई छोटी सी भूल से इमेज बिगड़ने में देर नहीं लगती।
विज्ञापन

संघ नेता सोनी ने भी दिया सांसदों को ज्ञान

पहली बार चुनकर आए सांसदों के प्रशिक्षण शिविर से दूसरे दिन संघ भी जुड़ा। आरएसएस नेता सुरेश सोनी ने नए सांसदों को संबोधित किया।

सोनी ने सांसदों से कहा है कि वे संघ से जुड़े सभी संगठनों को तवज्जो दें क्योंकि उससे बहुत बड़ा वर्ग जुड़ा हुआ है।


उन्होंने सांसदों को पार्टी की विचारधारा और जनता की उम्मीदों से भी अवगत कराया। हालांकि आयोजक यही कहते रहे कि इस कार्यक्रम से संघ का कोई लेना-देना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें