डब्ल्यूएचओ आया आगे, अब दुनिया में पहुंचाएगा योग
योग के प्रति बढ़ते लगाव को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी आगे आया है। आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर डब्ल्यूएचओ ने एक मोबाइल एप ‘यंग’ तैयार किया है। इसमें न सिर्फ योग बल्कि कार्डियक, मधुमेह, तनाव, मानसिक रोग इत्यादि के लिए किए जाने वाले योग की जानकारी देगा। साथ ही कौन कौन से आसान सही हैं और कौन से नहीं? इसके बारे में भी जानकारी मिलेगी। अनुमान है कि दुनिया के करीब 100 मिलियन लोगों तक इस ऐप के जरिये योग पहुंच सकेगा।
10-10 मिनट की वीडियो भी सिखाएंगी योग
डॉ. रेड्डी ने बताया कि सामान्य तौर पर प्रतिदिन करीब 40 मिनट तक योग कर स्वस्थ रहा जा सकता है, लेकिन भागदौड़ भरे इस जीवन में कम समय होने के कारण कई लोग इतना वक्त व्यायाम को नहीं दे पाते। इसलिए आयुष मंत्रालय अब 10, 15 और 25 मिनट की अवधि वाले योग प्रोटोकॉल वीडियो तैयार कर रहा है। इन वीडियो के जरिये कोई भी व्यक्ति योगासन के बारे में जानकारी ले सकता है। उन्होंने बताया कि ये वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया के जरिये करोड़ों लोगों तक पहुंचाए जाएंगे।