फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से बात करने का नहीं मिला मौका

Thu, 13 Feb 2014 01:27 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में आठ स्थानों पर चाय की चुस्की के साथ नमो- नमो हुई। नमो के लाइव भाषण का लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


मंगलवार शाम महानगर में आठ स्थानों पर ‘चाय पर चर्चा नमो के साथ’ कार्यक्रम शुरू हुआ। जैसे ही मोदी का भाषण शुरू हुआ तो सड़क से गुजर रहे लोग वहीं रुक गए।

स्क्रीन पर मोदी के आते ही लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाना शुरू कर दिया। लेकिन मोदी से सवाल पूछने की चाहत लेकर आए लोगों को मायूसी हाथ लगी।

मंगलौर, विशाखापट्टनम, तिरुअनंतपुरम, वाराणसी, वडोदरा, लखनऊ, कानपुर, फरीदाबाद, गुड़गांव, उदयपुर आदि शहरों के लोगों ने मोदी से सवाल किए। कार्यक्रम के आयोजक मोहित वत्स ने बताया कि 25 फरवरी को मोदी से बात करने का मौका गाजियाबाद के लोगों को मिलेगा।

चौधरी ढाबे पर चर्चा में पुष्पा पांडे, प्रदीप चौधरी, धीरज शर्मा, विजय सविता, गौरव भटनागर मौजूद रहे। उधर, न्यायखंड-2 में लगी चौपाल में करीब 250 लोगों ने चाय की चुस्कियों के साथ राजनीतिक चर्चा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायखंड-2 में अश्वनी तिवारी, रजनीश पंडित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेंद्र पाठक, पृथ्वी सिंह, संजीव कसाना, अनिल शर्मा मौजूद रहे। वैशाली में पुष्पांजलि चिल्ड्रन पार्क में लगी चौपाल में पूर्व विधायक सुनील शर्मा, पवन रेड्डी, मनोज गोयल, प्रशांत गुप्ता, नरेंद्र नागर, अतर सिंह, दिनेश लखेड़ा रहे।

पार्श्वनाथ मेजेस्टिक के पास लगी चौपाल में निरुपा चोमला, मीना भंडारी, हंसा अमोला, मंडल महामंत्री धीरेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें