फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने अलापा पुराना राग

Mon, 24 Mar 2014 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को अंबानी का एजेंट बताया। रोड के लिए आए केजरीवाल ने देर शाम भीमनगर के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। केजारवाल ने कहा कि इस चुनाव में जनता को देश का भविष्य तय करना है।
विज्ञापन


कांग्रेस और मोदी के पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और मोदी अंबानी और अडानी के लिए काम करते हैं। दोनों में सरकार किसी की बने, देश तो अंबानी और अडानी को ही चलाना है।

कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले दस सालों में जितना देश को लूटा, उतना 200 सालों में अंग्रेजों ने भी नहीं लूटा। उन्होंने कहा कि मोदी को चाय बेचने वाला कहा जाता है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि एक चाय बेचने वाले के पास हवाई जहाज कहां से आया।
विज्ञापन

'तो क्‍या यही है मोदी का गुजरात मॉडल'

उन्होंने कहा कि हरियाणा और गुजरात की सरकार में कोई फर्क नहीं है। वहां भी किसानों की जमीन कौडियों के भाव बिल्डरों को बेची जा रही है। भ्रष्टाचार वहां भी चरम पर है और यहां भी। नौकरियों को बेचने का काम दोनों जगह समान रूप से किया जा रहा है।

उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए कहा कि किसानों की जमीन को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है। उन्होंने डेढ़ साल पहले इस मामले का खुलासा किया।

मोदी के विकास मॉडल पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह गुजरात में मोदी के विकास मॉडल से सीखने गए थे। क्योंकि अगली सरकार दिल्ली में AAP की बनेगी, इसीलिए मन में एक ललक जगी। लेकिन वहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं, बिना पैसों के कोई काम नहीं होता लघु उद्योग बंद हो रहे हैं। यह है मोदी के गुजरात का विकास मॉडल।
विज्ञापन

योगेंद्र ने भी चली चुनावी चाल

‘आप’ के प्रत्याशी योगेंद्र यादव ने अपने संबोधन में राव परिवार को आड़े हाथों लिया। योगेंद्र ने कहा कि 60 सालों में राव बिरेंद्र सिंह का परिवार गुड़गांव की नुमाइंदगी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 60 सालों में क्षेत्र के साथ भेदभाव नजर नहीं आया,  छह महीने पहले भेदभाव कैसे दिखाई दे गया। जनता इस चुनाव में उनसे यह सवाल करेगी। उन्होंने कहा कि गुड़गांव के एक हिस्से का विकास बिल्डरों ने किया जिसका श्रेय सरकार ले रही है।

शहर का दिल कहे जाने वाले हिस्से में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। शहर में व्यवस्थाओं को अलग-अलग बांट रखा है। किसी को नहीं पता कि कौन सा काम किसे करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें