फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडर्न स्कूल में बच्चों की मारपीट का वीडियो लीक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वसंत विहार मॉडर्न स्कूल में एक बच्चे की पिटाई करने और अपशब्द कहने का वीडियो इंटरनेट पर आने से हड़कंप मच गया है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों व छात्रों के लिए ओपन सेशन बुलाया है।
विज्ञापन


गत शुक्रवार को छठी कक्षा के सात बच्चे फुटबाल खेल रहे थे। सातवीं का एक छात्र भी वहीं खेल रहा था। उनमें किसी बात पर कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी।

सातवीं के छात्र की अन्य बच्चों ने खूब पिटाई की। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को आरोपी बच्चों ने ही बनाया है। इसमें वे काफी अपशब्द कहते भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

एक छात्रा की जान जा चुकी है इस स्कूल में

इस मामले से अन्य बच्चों के अभिभावक काफी नाराज हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों में से तीन-चार बड़े परिवारों के हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2009 में एक छात्रा की अस्थमा से मौत हो जाने के कारण स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगा था।

वहीं जनवरी में स्कूल ने बच्चों की दादागिरी को खत्म करने के लिए सर्वेक्षण शुरू किया था। उसमें उनकी धमकाने की प्रवृत्ति की पड़ताल कर समाधान तलाशने का प्रयास शुरू किया गया है।

सवाज यह भी है कि सीबीएसई ने स्कूल में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा रखा है, बावजूद इसके छात्र मोबाइल लेकर स्कूल में पहुंच गए। वहीं, जनवरी में स्कूल ने बच्चों की दादागिरी को खत्म करने के लिए सर्वेक्षण शुरू किया था। उसमें उनकी धमकाने की प्रवृत्ति की पड़ताल कर समाधान तलाशने का प्रयास शुरू किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें