फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: थाना सेक्टर-49 में शुरू हुआ मॉडल मिशन शक्ति केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को शिकायत, काउंसलिंग से लेकर आश्रय और पुनर्वास तक की मिलेगी सुविधा, बच्चों के लिए खिलौने और माताओं के लिए बना फीडिंग रूम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस से मदद लेने के दौरान सहज और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में नई पहल की गई है। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत थाना सेक्टर-49 में मॉडल मिशन शक्ति केंद्र शुरू किया गया है। यहां महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने, काउंसलिंग, सहायता, आश्रय और पुनर्वास तक की सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। केंद्र को इस तरह तैयार किया गया है कि महिलाएं बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं साझा कर सकें।
मंगलवार को अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा मनीषा सिंह ने सेक्टर-47 की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के साथ केंद्र का शुभारंभ किया। यह पहल पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुनिति के पर्यवेक्षण में की गई है। पहले से संचालित मिशन शक्ति केंद्र में अतिरिक्त सुविधाएं जोड़कर इसे मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
विज्ञापन

अक्सर महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने या पुलिस से सहायता लेने के लिए छोटे बच्चों के साथ थाने पहुंचना पड़ता है। ऐसी स्थिति में बच्चों की देखभाल करना उनके लिए परेशानी का कारण बनता है। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र में बच्चों के खेलने के लिए खिलौने रखे गए हैं, ताकि महिलाएं बच्चों की चिंता किए बिना अपनी बात रख सकें।
वहीं, छोटे बच्चों को स्तनपान कराने वाली माताओं की सुविधा के लिए अलग से फीडिंग रूम बनाया गया है। इससे उन्हें निजता के साथ बच्चों की जरूरतें पूरी करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्र में महिलाओं की समस्याएं सुनने, उनकी काउंसलिंग करने और जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। आश्रय या पुनर्वास की आवश्यकता होने पर संबंधित मदद भी मुहैया कराई जाएगी। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के लिए सहायता प्रक्रिया को सरल, सहज और संवेदनशील बनाना है, ताकि वे बिना संकोच आगे आकर अपनी समस्याएं बता सकें और उन्हें समय पर उचित सहयोग मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें