औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई ) में छात्राओं को अब उद्योगों की मांग के मुताबिक आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा। प्रदेश में आईटीआई को हाईटेक बनाने की योजना के तहत गुरुग्राम के ओल्ड दिल्ली रोड स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने के लिए नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में लैब, मुख्य गेट व फुटपाथ आदि पर काम होगा। वहीं दूसरे चरण में प्रधानाचार्य दफ्तर, दाखिला ब्लॉक आदि पर काम किया जाएगा।
दरअसल केंद्र सरकार की आईटीआई को मॉडल आईटीआई में बदलने की योजना के तहत प्रदेश में आईटीआई को अपग्रेड करने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत यहां की आईटीआई को मॉडल आईटीआई का दर्जा मिला है। योजना के पहले चरण में प्रदेश से पांच आईटीआई को विकसित करने का काम शुरू किया गया है। इसमें गुरुग्राम का आईटीआई शामिल है।
लैब में मिलेंगी नई सुविधाएं
आईटीआई गुरुग्राम की प्रधानाचार्य गीता आर सिंह ने बताया कि, योजना के तहत संस्थान में पांच से छह लैब तैयार की जाएंगी। इसमें करीब 60 से 70 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। लैब पूरी तरह से अपग्रेड होंगे। योजना के तहत मॉडल आईटीआई में विद्यार्थियों को न सिर्फ बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। बल्कि रोजगार के लिहाज से आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पहले चरण में इन पर होगा कार्य
- मुख्य गेट
- लैब
- बैठक रूम
- बहुउद्देशीय भवन
- फुटपाथ
- आईटीआई लैब
- कंप्यूटर लैब