अहमदाबाद से एक अभिनेत्री व मॉडल को एड शूट का बहाना कर दिल्ली बुलाकर उसके साथ ठगी की गई। पीड़िता ने दंपति पर सम्मोहित कर अकाउंट से 1.06 लाख रुपये, गहने और अन्य सामान ठगने का आरोप लगाया है।
पहाड़गंज थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपी दंपति की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आयुष्मा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली है।
वह शादीशुदा है और पेशे से अभिनेत्री व मॉडल है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सप्ताह पहले उसके फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। एक्सेप्ट करने के बाद राहुल सिंह नाम के युवक ने उसका फोन नंबर लेकर उससे एक एड फिल्म के लिए फोटो शूट करने की बात कही।
उसे 29 जुलाई को दिल्ली आने के लिए कहा। शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद स्टेशन पर आरोपी और उसकी पत्नी अर्चना से मुलाकात हुई। राहुल ने शाम सात बजे फोटो शूट होने की बात कही। इसके बाद दोनों उसे पहाड़गंज स्थित एक होटल में ले गए।