फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पुलिस ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से मोबाइल चोरी के कई मामलों में शामिल एक 43 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक मनोज गुप्ता उर्फ चावल को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन महंगे फोन बरामद किए गए हैं। वह बृहस्पतिवार को मेट्रो की ब्लू लाइन के पास राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूमता पाया गया जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया था। मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइल में से एक की शिकायत 9 जुलाई को राजीव चौक मेट्रो थाने में दर्ज की गई थी जबकि अन्य दो 10 जुलाई को दर्ज मामलों से संबंधित हैं। पुलिस ने बताया कि मनोज गुप्ता इस साल मार्च में दर्ज एक मोबाइल चोरी के मामले में पहले से वांछित था, जिसमें उसका साथी आसिफ पठान उर्फ शेरू गिरफ्तार किया जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें