दिल्ली में स्नैचिंग की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है, जिससे दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठनें लगे है। ताजा मामला उत्तरी दिल्ली के कमला नगर इलाके का है। यहां मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट से फोन छीनने का मामला प्रकाश में आया है।
घटना उस समय की बताई जा रही है, जब मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अपने परिवार के साथ एक रेस्तरां मे रात को खाना खाने गए थे। इसी दौरान उन्हें फोन आया, जैसे ही उन्होंने फोन उठाया, तभी एक बाइक सवार ने उनका फोन छिना और फरार हो गया।
बता दें कि इसी सप्ताह 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन के साथ दिल्ली में झपटमारी की घटना हुई थी। दो स्कूटी सवारों ने उनका पर्स छिना लिया था। हालांकि बाद में दिल्ली पुलिस ने दोनों झपटमारों को गिरफ्तार कर लिया था।