भोंड़सी जेल में बुधवार को जेल प्रशासन ने छापेमारी कर गैंगस्टरों से 14 मोबाइल और डाटा केबल बरामद की गई है। आश्चर्य की बात यह है कि जेल में बैठे कैदी अपना फेसबुक और व्हाट्सअप अकांउट बड़े आसानी से चला रहे थे।
जेल डिप्टी सुपरीडेंट दिनेश कुमार की अगुवाई में कैदियों की बैरक में छापेमारी की गई। जिसमें सुरजीत कटारिया से सेमसंग का स्मार्ट फोन बरामद किया गया।
इसके साथ जेल में लोकेश,राशिद,मुश्ताक,विक्रम,गौरव ,वरूण,प्रियावर्त,राजेश कृष्णा,पुष्कर से मोबाइल फोन बरामद किए गए और दिनेश से डाटा केबल बरामद हुई। जेल प्रशासन ने भोंड़सी थाना को सूचना देकर सभी कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।