फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मोबाइल तोड़ा फिर फंदा लगा दे दी जान

Wed, 25 Nov 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रा एंकलेव में रिटायर्ड फौजी के बेटे विशाल चौधरी (26) ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मां सरोज ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे विशाल सो रहा था, उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई।
विज्ञापन


बात करते हुए वह गुस्से में छत पर गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो वह छत पर गईं। छत का गेट बंद था। पड़ोसियों ने अपने मकान की छत से देखा तो विशाल लोहे की सीढ़ी से लटका था।

उसका मोबाइल टूटा पड़ा था। चर्चा है कि विशाल गर्लफ्रेड से बात कर रहा था, जबकि पुलिस का कहना है कि मोबाइल टूटने की वजह से पता नहीं चल सका कि वह किससे बात कर रहा था।
विज्ञापन


विशाल के पिता विजय कुमार सेना से रिटायरमेंट के बाद सहारनपुर स्थित पावरग्रेड में सिक्योरिटी गार्ड हैं। विशाल दिल्ली की एक टावर कंपनी में नौकरी करता था।

पड़ोसियों की सूचना पर विशाल का भाई विकास मौके पर पहुंचा। पड़ोसियों की मदद से विशाल को फंदे से उतारा और अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ कविनगर ने बताया कि विशाल का मोबाइल छत पर टूटा मिला है। यह पता नहीं चल सका कि आखिरी बार उसकी किससे बात हुई थी।

ब्रेक अप के बाद रहता  था अपसेट
चर्चा है कि विशाल का अफेयर मुरादनगर की एक युवती से था। दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। विशाल ब्रेकअप के बाद अपसेट रहता था।

अंदेशा है कि सोमवार रात भी वह उसी युवती से मोबाइल पर बात कर रहा था, इस दौरान किसी बात पर वह नाराज हो गया और मोबाइल तोड़ दिया। दूसरी तरफ, परिजन ऐसी किसी जानकारी से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें