फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों ने जवाब के लिए मांगे 4 से 6 हफ्ते, कहा उनके खिलाफ दायर याचिका अधूरी

Tue, 25 Jun 2019 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल आप के दो विधायकों बिजवासन के देवेंद्र सहरावत और गांधीनगर के अनिल कुमार वाजपेयी ने दल-बदल कानून के तहत खुद को अयोग्य ठहराने संबंधी याचिका पर जवाब देने के लिए उचित दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कहते हुए जवाब के लिए 4 से 6 सप्ताह का समय मांगा है।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को लिखे पत्र में दोनों ने कहा कि उनके खिलाफ दायर याचिका अधूरी है और शिकायतकर्ता सौरभ भारद्वाज को उचित तरीके से पूरी याचिका दायर करने का निर्देश दिया जाए। दोनों विधायकों के खिलाफ अध्यक्ष के समक्ष सुनवाई 25 जून को तय है। 

सहरावत और वाजपेयी ने रामनिवास गोयल को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें शिकायत की जो प्रति मिली है, वह अधूरी है। यह याचिका समाचार पत्रों की खबरों पर आधारित है और उन्हीं की फोटो कॉपी इसके साथ संलग्न हैं। यह पूरी तरह पढ़ने योग्य नहीं हैं और न ही उनका अनुवाद किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता को निर्देश दिया जाए कि सभी दस्तावेज का अनुवाद कर और टाइप की हुई प्रतियां उन्हें उपलब्ध कराए। कर्नल सहरावत और अनिल कुमार ने कहा कि इसके बाद ही उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए समुचित समय प्रदान किया जाए। सभी दस्तावेज मिलने के बाद जवाब देने के लिए सहरावत ने चार सप्ताह व अनिल वाजपेयी ने छह सप्ताह का समय मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें