फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'AC,TV उठा ले गए': रविंद्र नेगी ने मनीष सिसोदिया पर लगाया बड़ा आरोप, जानें क्या-क्या हुआ चोरी; देखें Video

Tue, 18 Feb 2025 02:51 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया पर चोरी का आरोप लगाया है। मौजूदा विधायक ने पटपड़गंज विधायक दफ्तर का वीडियो साझा किया। जिसमें उन्होंने टीवी, एसी, कुर्सी, टेबल और पंखा चोरी का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया पर रविंद्र नेगी का बड़ा आरोप - फोटो : X/@ravinegi4bjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी (रवि नेगी) ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया है। मौजूदा विधायक ने एमएलए दफ्तर का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मनीष सिसोदिया विधानसभा कैंप कार्यालय से एसी, टीवी, टेबल और कुर्सी चोरी करके ले गए हैं। 

विज्ञापन

 

भाजपा विधायक रविंद्र नेगी ने अपने आधिकारिक एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी से पटपड़गंज के पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया ने चुनाव से पहले ही अपना असली चेहरा दिखा दिया था। विधानसभा कैंप कार्यालय से जिसमें एसी, टीवी, टेबल, कुर्सी और पंखे जैसे सामान चुराए गए।

विधायक रविंद्र नेगी ने आगे लिखा कि इनकी भ्रष्टाचार की हदें अब भी पार नहीं हुईं। अब ये अपनी असलियत और चोरी छिपाने की राजनीति में माहिर हो गए हैं। हम जनता के हक की रक्षा करेंगे और ऐसे भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करेंगे। आगे कहा कि हम इस मामले में मनीष सिसोदिया को कानूनी नोटिस भेजने वाले हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में करीब 26 साल बाद भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। ऐसे में चुनाव परिणाम आने के बाद भी भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा ने इस बार जीत दर्ज की। रविन्द्र सिंह नेगी ने आम आदमी पार्टी के अवध ओझा को 28072 वोट से हरा दिया। दरअसल, पटपड़गंज विधानसभा सीट दिल्ली की चर्चित विधानसभा सीटों में से एक थी। पिछली बार इस सीट से दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विधायक थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें