फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विधायक मामन खान इंजीनियर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लद्दाख के बनाए गए एआईसीसी ऑब्जर्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना।
कांग्रेस आलाकमान ने संगठन में मजबूती लाने के उद्देश्य से हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक मामन खान इंजीनियर को लद्दाख क्षेत्र के लिए संगठन सृजन का नया ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मिली इस जिम्मेदारी पर मामन खान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरेंगे। मामन खान ने बताया कि इससे पहले उन्हें बिहार के बेगूसराय तथा महाराष्ट्र के ठाणे (ग्रामीण) और भिवंडी में भी संगठन सृजन की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लद्दाख जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शाकिर माहोली, रजाक पटवारी, मुबारिक मालिक और नसीम सहित कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें