विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में रविवार को विधायक विमला बाथम ने सेक्टर - 73 की महादेव सोसायटी के लोगों की समस्याएं सुनी। इसमें सबसे ज्यादा लोगों ने पुलिस की पेट्रोलिंग, कम्युनिटी सेंटर और टॅटी बाउंड्री वॉल को ठीक कराने की मांग की।
लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर प्राधिकरण के प्रोजेक्ट इंजीनियर एम पी शर्मा, सेक्टर - 49 पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर विकास कुमार यादव मौजूद थे।
विधायक विमला बाथम ने बताया कि लोगों ने किरायदार का वैरीफिकेशन और पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने की मांग की। किरायदारों को रखने से पहले मकान मालिक को उनका वैरीफिकेशन कराना चाहिए।
ये मकान मालिक की जिम्मेदारी है कि वो पुलिस से वैरीफिकेशन करवाएं। ब्राउंड्री वाला को ठीक करने का काम जल्द हो जाएगा। वहीं कुछ लोगों ने मदर डेयरी बूथ और बिजली के लिए अलग लाइन की मांग की है। इस पर बिजली विभाग को पत्र लिखा जाएगा।