फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Vidhansabha: एक-दूसरे पर चिल्लाए, बीच बचाव के बाद हुए शांत, दिल्ली विधानसभा में भिड़े AAP-BJP के विधायक

Fri, 07 Aug 2026 02:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Delhi Assembly: विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र आज शुरू हुआ। सदन की कार्यवाही के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार और भाजपा विधायक रवि नेगी के बीच तीखी बहस और जोरदार मौखिक झड़प हुई, जिससे भारी हंगामा देखा गया। 
विज्ञापन
आप-भाजपा विधायक आपस में भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू होते ही हंगामेदार दिखा। सत्र के दौरान सदन में माहौल कुछ देर के लिए काफी तनावपूर्ण हो गया। जब भाजपा और आप विधायक आपस में भिड़ गए।  

विज्ञापन




आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार और भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवि नेगी अपनी सीटों से खड़े हो गए। दोनों विधायकों ने एक-दूसरे का सामना किया और बहस शुरू कर दी। उनके बीच तीखी बहस और जोरदार मौखिक झड़प हुई। इस झड़प के कारण सदन में तनाव बढ़ गया और कार्रवाई बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। सदन में मौजूद अन्य विधायकों ने भी हस्तक्षेप किया। अध्यक्ष और विधायकों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को शांत किया गया। यह घटना सत्र के पहले दिन ही हुई, जिससे सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। सदन में शांति बहाल करने के लिए काफी प्रयास किए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें